Prayagraj News : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपते कैबिनेट मंत्री नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : प्रयागराज
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने आज प्रयागराज सर्किट हाउस सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी ) के 100 से अधिक लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी सौंपी। अपना आशियाना बनाने का सपना पूरे होने की खुशी लोगों के आंखों में स्पष्ट झलक रही थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रयागराज में 14,000 लाभार्थियों के आवास की स्वीकृति हुई है, जिसके सापेक्ष 9,179 लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थीयों को चाभी सौंपते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब से इस देश की बागडोर संभाली है, तब से आज तक उनकी नीतियों और नेतृत्व के केंद्र में गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक देशवासी के सर पर पक्की छत हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है।
Prayagraj News : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपते कैबिनेट मंत्री नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : प्रयागराज
मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्धन, गरीब और जरुरत मंद लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है। आज वह आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हुआ है। अभी दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने 20 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन से जोड़ा है। हमारी सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सतत समर्पित है।
महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मिशन शक्ति के तहत 18 महिला लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। महापौर ने आवास पाने वाले लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त रवि रंजन, पीओ डूडा वर्तिका सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, नामित पार्षद अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।