फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने मन की बात में कौशाम्बी जेल प्रशासन को सराहा, जेल में कैदी बना रहे काउकोट

Sun, 27 Dec 2020 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media
विज्ञापन

गोशाला में रखे गए गोवंश को ठंड से निजात दिलाने के लिए काऊकोट बनाने की कारागार प्रशासन की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भा गई। प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद के कार्यों की सराहना की। पीएम की सराहना से उत्साहित जेल प्रशासन ने अब प्रदेश की अन्य गोशालाओं के गोवंशों के लिए काऊकोट तैयार करने का फैसला लिया है। इसके लिए जेल महानिदेशक को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि जेल में बंदियों के करीब आठ सौ कंबल फट गए थे। इस पर उन्होंने गोवंशों के लिए काऊकोट तैयार करने का फैसला लिया। इसे लेकर उन्होंने कारागार के महानिदेशक से अनुमति ली। जेल के बंदी पिछले एक पखवाड़े से काऊकोट तैयार कर रहे हैं। शनिवार को काऊकोट तैयार करके जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को सौंपा गया।

यही कोट शनिवार को बंधवा रजबर में बने गोआश्रय केंद्र के गोवंश को पहनाया गया। जेल प्रशासन की इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में सराहा। जेल अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने महानिदेशक जेल आनंद कुमार को पत्र लिखा है कि प्रदेश की अन्य जेलों में अगर पुराने फटे हुए कंबल हैं तो उन्हें उपलब्ध कराया जाए। जिससे वह काऊकोट तैयार कराकर अन्य जनपदों के प्रशासन को गोशाला के लिए भेज सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें