फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करंट लगने से पुजारी की मौत, ऐतिहासिक मेले में पसरा मातम

Mon, 03 Nov 2025 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव निवासी भोला नाथ द्विवेदी (45) वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर मसुरिया धाम मेला में मातम पसर गया।
विज्ञापन
करंट लगने से पुजारी की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव निवासी भोला नाथ द्विवेदी (45) वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर मसुरिया धाम मेला में मातम पसर गया। अमिलिया तरहार गांव स्थित मसुरिया धाम मेला निवासी पुजारी भोला नाथ द्विवेदी मसुरिया धाम मंदिर के पुजारी थे। रोज की तरह सोमवार को भी सुबह उठकर अपनी पशुशाला से दूध लेकर घर लौट और बाल्टी को लोहे की छड़ में टांगने लगे। बगल से गुजर रही बिजली की तार कटी होने से करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


घर में मौजूद परिजन डंडा लेकर पहुंचे और करंट से अलग किया। परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनो ने लालापुर पुलिस को सूचना देकर पंचनामा करा दिया। दो बेटा और एक बेटी में बड़ा बेटा नंदी मथुरा में रहकर आचार्य की पढ़ाई करता है, उसके आने के बाद अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह गांव में ही यमुना किनारे किया जाएगा । पुजारी की मौत से मेला क्षेत्र में मातम पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें