फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आबकारी विभाग का संप्रति कनिष्ठ लिपिक 13 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा

Fri, 11 Jul 2025 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संप्रति कनिष्ठ सहायक कार्यालय उपायुक्त आबकारी मंडल प्रयागराज में कार्यरत संप्रति कनिष्ठ लिपिक राम कुमार सोनकर को एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को 13 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राम कुमार सोनकर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संप्रति कनिष्ठ सहायक कार्यालय उपायुक्त आबकारी मंडल प्रयागराज में कार्यरत संप्रति कनिष्ठ लिपिक राम कुमार सोनकर को एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को 13 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि चौफटका में संचालित देशी शराब की प्रतिभूति धनराशि वापस कराने के एवज में रिश्वत मांगी है। आरोपी को शनिवार को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

करेली के भावपुर पुष्पांजली नगर के रहने वाले शिखर कुशवाहा ने एंटी करप्शन को शिकायत में बताया कि धूमनगंज चौफटका में मां के नाम से वर्ष 2024-25 में देशी शराब की दुकान संचालित हो रही थी। आरोप लगाया कि दुकान के लाइसेस की प्रतिभूति धनराशि वापस कराने के एवज में मूलरूप से कानपुर देहात थाना मुसानगर गांव गौसगंज निवासी राम कुमार सोनकर ने 13 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है।

विज्ञापन


शिकायत पर एंटी करप्शन प्रभारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी, राकेश बहादुर सिंह, उप निरक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल शशिकांत शर्मा, कांस्टेबल वेद प्रकाश मिश्रा समेत अन्य टीम ने शुक्रवार को ट्रैप लगागर आबकारी गोदाम के प्रथम तल के पास से रिश्वत लेते राम कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया। वहीं, एंटी करप्शन की टीम अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें