फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में पंचायत चुनाव की तैयारी, 32 हजार कर्मचारियों की तलाश शुरू 

Sat, 19 Dec 2020 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मार्च में ही पंचायत चुनाव कराए जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रशासन भी इसे ध्यान में रखकर तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में परिसीमन की कार्रवाई के साथ चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की तलाश भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


तीन स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। इस तरह से जिला, विकास खंड एवं ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान चार पदों के लिए मतदान होगा। इस तरह से यहां हर बूथ पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। वहीं जिले में करीब 5100 बूथों पर मतदान होगा। इसके अलावा अलग-अलग स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

panchayat chunav - फोटो : Demo pic
इसी अनुपात में अतिरिक्त कर्मचारी भी होंगे। अफसरों के अनुसार पंचायत चुनाव में 32 हजार से अधिक कर्मचारियों की जरूरत होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों के डिटेल फीडिंग के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सभी विभागों से कर्मचारियों की बाबत डिटेल मांगे गए हैं। जिला प्रशासन की दो दिन पहले हुई बैठक में भी कर्मचारियों की ड्यूटी तथा अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई और अफसरों को चुनाव की प्रारंभिक तैयारी करने के निदेश दिए गए। 
विज्ञापन

panchayat - फोटो : Bureau

परिसीमन के बाद बूथ, मतदाता सूची का निर्धारण

शासन के निर्देश पर पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य भी जारी है लेकिन बूथों का निर्धारण और बूथवार मतदाता सूची परिसीमन के बाद ही तैयार हो पाएगी। ऐसे में इसमें भी समय लगने की बात कही जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें