विश्वविद्यालयों के साथ ही राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल मिशन के तहत 10 नवंबर से टीम यूपीएआई एंड ए स्कूल कनेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।
राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई शुरू कराए जाने की तैयारी है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. ब्रह्मदेव की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर कहा गया है कि इससे जुड़ी परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को आर्टिफिशियल अवेयरनेस से संबंधित प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों के साथ ही राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल मिशन के तहत 10 नवंबर से टीम यूपीएआई एंड ए स्कूल कनेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। यह एक निशुल्क परीक्षा है, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए टीम यूपीएआई की वेबसाइट www.teamupai.org पर आवेदन किया जा सकता है।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 25 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों को आवेदन करना है। यूपीएआई की वेबसाइट पर ही शिक्षकों को एआई से संबंधित विभिन्न जानकारियां मिलेंगी। उसमें कई वीडियो भी अपलोड किए गए हैं, जिन्हें देखकर शिक्षक एआई के बारे में जानकारी हासिल करेंगे और परीक्षा में शामिल होंगे।