यह पोर्टल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से लिंक होगा। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले बीकॉम में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे। स्नातक प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति का कहना है कि एजेंसी से रजिस्ट्रेशन की लिस्ट मिल चुकी है और कॉमन मेरिट तैयार की जा रही है। इसी हफ्ते दाखिले के लिए कटऑफ जारी किए जाने की तैयारी है। प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
बीएड, एमएड में प्रवेश के लिए मेडिकल बोर्ड आज
बीएड, एमएड, एमएबी, एलएलएम, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 27 अक्तूबर को मेडिकल बोर्ड होगा। अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।