फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शराब पीकर घर लौटे अधेड़ की संदिग्ध हाल में मौत, परिजनों ने जहरीली शराब की जताई आशंका

Wed, 26 Oct 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करीब एक घंटे बाद नशे में धुत होकर घर पहुंचा। कुछ देर बाद ही बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा और फिर नहीं उठा। गांव होलागढ़ व नवाबगंज क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। उधर इसी सूचना मिली तो होलागढ़ पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय हरीरामपुर गांव में शराब पीकर लौटे रामकैलाश(35) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने शराब के जहरीली होने की आशंका जताई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। राम कैलाश पुत्र राम बहादुर मजदूरी करता था। उसने दो शादियां की थीं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह घर लौटा जहां किसी बात पर उसका अपीन पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गया। 

विज्ञापन



करीब एक घंटे बाद नशे में धुत होकर घर पहुंचा। कुछ देर बाद ही बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा और फिर नहीं उठा। गांव होलागढ़ व नवाबगंज क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। उधर इसी सूचना मिली तो होलागढ़ पुलिस पहुंच गई। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में घटनास्थल नवाबगंज में होने की बात सामने आने पर स्थानीय पुलिस पहुंची। परिजनों ने शराब के जहरीली होने की आशंका भी जताई। उधर जांच पड़ताल के बाद इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने शव को मर्चरी भेजवाया। दोपहर में वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। 

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया। हालांकि एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल यही कहते रहे कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। मामले में जिला आबकारी अधिकारी जीतेंद्र सिंह का कहना है कि जहरीली शराब से मौत के आरोप गलत हैं। आबकारी इंस्पेक्टर प्रशांत को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बयान दिया है कि वह शराब पीने का आदी था। मंगलवार को उसने काफी ज्यादा शराब पी ली थी। गांव में किसी अन्य व्यक्ति की तबियत बिगड़ने की बात सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें