फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : इसी माह पीसीएस मेंस का रिजल्ट देने की तैयारी, नौ माह में परीक्षा प्रक्रिया को पूरा कर लेने का लक्ष्य

Thu, 21 Dec 2023 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपीपीएससी में 18 दिसंबर को हुई राष्ट्रीय कार्यशाला में आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को बताया था कि पीसीएस-2023 की परीक्षा प्रक्रिया नौ माह के भीतर पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इसी माह सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। आयोग ने नौ माह में परीक्षा प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ऐसा हुआ तो पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी करने के मामले में आयोग नया रिकॉर्ड बनाएगा।

यूपीपीएससी में 18 दिसंबर को हुई राष्ट्रीय कार्यशाला में आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को बताया था कि पीसीएस-2023 की परीक्षा प्रक्रिया नौ माह के भीतर पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। इस हिसाब से अगर नौ माह में रिजल्ट जारी कर दिया जाता है तो अंतिम चयन परिणाम 14 फरवरी से पहले आ जाएगा।

विज्ञापन


इस बार पीसीएस मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय भी हटा दिए गए हैं। ऐसे में स्केलिंग भी नहीं होनी है। यही वजह है कि कॉपियों का मूल्यांकन भी कम समय में पूरा कर लिया गया है। आयोग ने पीसीएस-2023 का विज्ञापन दो मार्च 2023 को जारी किया था। 14 मई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी और 26 जून को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन

इस बार टूट सकता है परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड

आयोग ने पीसीएस के 173 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था लेकिन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने तक पदों की संख्या बढ़कर 254 हो गई। मुख्य परीक्षा 26 से 29 सितंबर तक लखनऊ और प्रयागराज के केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3852 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 94 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

आयोग के सूत्रों का कहना है कि दिसंबर में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी है। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में इंटरव्यू शुरू कराया जा सकता है। सबकुछ योजना के अनुरूप रहा तो पीसीएस-2023 का अंतिम चयन परिणाम 14 फरवरी से पहले जारी कर दिया जाएगा और परीक्षा प्रक्रिया नौ माह में पूरी हो जाएगी। अब तक इतने कम समय में किसी भी पीसीएस परीक्षा का चयन परिणाम जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें