फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर और पार्षद के पर्चे दाखिल करने को कलक्ट्रेट और तहसील तैयार

Wed, 01 Nov 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बुधवार से शहर चुनावी माहौल में रंग जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर महापौर और पार्षद के पर्चे दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट और सदर तहसील में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कलक्ट्रेट गेट से अंदर सिर्फ नामांकन करने वाले प्रत्याशी और उनके साथ चार समर्थकों को ही जाने की अनुमति होगी। नामांकन के लिए तैयार किए गए कक्षों की देर शाम तक वेरिकेडिंग करा दी गई। कलक्ट्रेट के अंदर  कचहरी की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। एक से लेकर 11 नवंबर तक प्रशासनिक न्यायालयों में काम बंद रहेगा। इसीलिए जरूरी हो तभी लोग कलक्ट्रेट आएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई की ओर से महापौर और पार्षद तथा नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बुधवार सुबह 11 बजे निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने यहां चुनाव की अधिसूचना जारी कर नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। यह अधिकारी एक से सात नवंबर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों से नामांकन लेंगे। नामांकन करने वाले प्रत्याशी ओक एक-एक प्रस्तावक और अनुमोदक की आवश्यकता होगी।

महापौर के लिए डीएम न्यायालय में नामांकन होंगे। पार्षदों के लिए कलक्ट्रेट और सदर तहसील के 20 कक्षों में व्यवस्था की गई है। इनमें एक से चार वार्ड तक के नामांकन एसीएम द्वितीय के न्यायालय में जमा होंगे। इसी तरह पांच से आठ वार्ड के नामांकन एसीएम तृतीय, नौ से 12 के लिए एसीएम प्रथम, 13 से 16 वार्ड के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, 17 से 20 वार्ड के लिए एडीएम प्रशासन, 21 से 24 वार्ड के नामांकन एडीएम आपूर्ति के न्यायालय में होंगे। 25 से 28 वार्ड के नामांकन उप संचालक चकबंदी, 29 से 32 तक एडीएम फाइनेंस, 33 से 36 तक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, 37 से 40 तक चकबंदी अधिकारी सदर के न्यायालय में दाखिल होंगे।
विज्ञापन


41 से 44 तक के वार्डों के नामांकन मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय, 45 से 48 वार्ड तक के नामांकन जेए अनुभाग के बराबर कक्ष में, वार्ड 49 से 52 तक के नामांकन चकबंदी अधिकारी के बराबर कक्ष में, 53 से 56 तक के वार्डों के नामांकन एसएलओ कार्यालय के बराबर कक्ष में, 57 से 60 वार्ड तक के नामांकन तहसील सदर कक्ष नौ में, 61 से 64 वार्ड तक के नामांकन एसडीएम सदर, 65 से 68 वार्ड तक के नामांकन नायब तहसीलदार उत्तरी के कक्ष में होंगे। 69 से 72 तक के नामांकन तहसीलदार सदर, 73 से 76 तक के नामांकन नायब तहसीलदार दक्षिणी सदर और 77 से 80 वार्ड के नामांकन अपर उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय में दाखिल होंगे।


खर्च पर रहेगी नजर
प्रत्याशियों के खर्चों पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी। उनके जुलूस और प्रचार की पूरी वीडियोग्राफी होगी। नामांकन परिसर पूरी तरह से सीसी टीवी कै मरे की नजर में रहेगा। इसलिए कोई भी व्यक्ति कलक्ट्रेट और तहसील परिसर के अंदर हंगामा नहीं कर सकेगा। इस वीडियोग्राफी की रिकार्डिंग चुनाव समाप्ति के तीन महीने बाद तक सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

-----------
नामांकन -               एक से सात नवंबर तक (सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक)
जांच     -              आठ नवंबर को  सुबह 11 बजे से
उम्मीदवारी की वापसी  10 नवंबर को  सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन     11 नवंबर को सुबह 11 बजे से
जिले में 12,00,392 मतदाता और 982 बूथ
10,57,141 वोटर महापौर और 80 पार्षदों को चुनेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें