प्रयागराज होकर चलेगी बनारस-लोकमान्य तिलक स्पेशल
प्रयागराज। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली एवं छठ पर्व पर मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बनारस से लोकमान्य तिलक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है। छिवकी रेलवे स्टेशन के रास्ते स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
बनारस से गाड़ी संख्या 05167 का संचालन प्रत्येक शनिवार दस अक्तूबर से 28 नवंबर तक सुबह 9.50 बजे होगा। दोपहर 2.15-2.20 बजे ट्रेन का आगमन-प्रस्थान प्रयागराज छिवकी में होगा। अगले दिन ट्रेन शाम 4.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में 05168 का संचालन लोकमान्य तिलक से प्रत्येक रविवार 11 अक्तूबर से 29 नवंबर की शाम 6.10 बजे होगा। अगले दिन शाम 7.20-7.25 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रात 12.50 बजे बनारस पहुंच जाएगी।
एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के चार, एसी इकोनॉमी के दो, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक, स्लीपर के छह, सामान्य श्रेणी के पांच एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।