फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : तेज हवा और बारिश का असर शनिवार को भी दिखा, भोर में हुई बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

Sat, 04 Apr 2026 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तेज हवा और बारिश की वजह से शुक्रवार को अचानक से मौसम में परिवर्तन आ गया। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतर इस प्रकार के मौसम में परिवर्तन जनवरी व फरवरी में देखने को मिलता है।
विज्ञापन
प्रयागराज में बिगड़ा मौसम का मिजाज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात में तेज हवा और बारिश की वजह से शनिवार को अचानक से मौसम में परिवर्तन आ गया। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतर इस प्रकार के मौसम में परिवर्तन जनवरी व फरवरी में देखने को मिलता है।

विज्ञापन


शनिवार को भोर में चार बजे फिर सुबह सात बजे बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा था। आसमान में हल्के बादल और तेज हवाओें की वजह से धूप काफी कमजोर पड़ती नजर आई। वहीं, सुबह 11:30 बजे के बाद हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब पहुंच गई। 

दोपहर करीब चार बजे तक इसी प्रकार का मौसम बना रहा। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब था, तो वहीं 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को इसी प्रकार मौसम रहेगा। जिसकी वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा आठ अप्रैल के करीब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोम की वजह से तेज हवाओं और बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें