फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Violence : अटाला बवाल मामले में चिन्हित 59 उपद्रवियों के पोस्टर जारी, देखें तस्वीरें

Wed, 15 Jun 2022 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इन पोस्टरों को सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से प्रसारित कराकर इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। साथ इन पोस्टरों को शहर के प्रमुख स्थानों पर चस्पा करने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
1 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
अटाला में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के मामले में 59 उप्रदवियों के पोस्टर मंगलवार को जारी कर दिए गए। सर्विलांस कैमरों और वीडियो फुटेज से इन्हें चिह्नित किया गया है। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अफसरों ने अपील की है कि इनमें से किसी के बारे में भी जानकारी हो तो उन्हें इसकी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
वीडियो फुटेज से मिली तस्वीरें
अमर उजाला ने दो दिन पहले ही इसका खुलासा किया था कि पुलिस अटाला बवाल में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर जारी करेगी। हालांकि तब अफसर आधिकारिक रूप से कुछ बोलने को तैयार नहेीं थे। बुधवार को आखिरकार पोस्टर जारी कर दिए गए। अफसरों ने बताया कि वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के जरिए कुल 59 उपद्रवियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस ने कोशिशें की लेकिन इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके चलते ही इनके पोस्टर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। किसी को भी इनके बारे में कोई जानकारी हो तो वह इसकी सूचना कॉल या व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सकता है। जानकारी 9454402863, 7905509853 और 8041001786 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। - अजय कुमार, एसएसपी

4 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर में लगाए गए 1000 पोस्टर
पुलिस की ओर से देर शाम पुराने शहर में उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए। अटाला, नूरुल्लाहरोड, गौसनगर, सब्जी मंडी के साथ ही तमाम अन्य इलाकों में करीब एक हजार पोस्टर चिपकाए गए। पोस्टर लगाने की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस अफसरों का यह भी कहना है कि किसी ने पोस्टर फाड़ने या हटाने की कोशिश की तो चिह्नित कर उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार
उधर बवाल मामले में खुल्दाबाद पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आसिफ निवासी अटाला, आमिर निवासी निहालपुर, फरहान अहमद निवासी दामूपुर, मो. इस्लाम निवासी कसारी मसारी और इलियास निवासी रसूलपुर शामिल हैं। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि यह सभी आरोपी वीडियो फुटेज से चिह्नित किए गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर जारी। - फोटो : अमर उजाला।
पांच और अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल
अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में पत्थरबाजी करने आदि के आरोप में गिरफ्तार पांच और अभियुक्तों को न्यायिक  अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गएआरोपियों में आमिर खान, आसिफ, मो. इस्लाम, इलियास और फरहान अहमद शामिल हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद दो अलग-अलग अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों के समक्ष पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी अविनाश सिंह, किसलय पांडेय तथा सुभाष त्रिपाठी के तर्कों को सुनने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

7 of 10
Prayagraj News : प्रयागराज हिंसा में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर जारी। - फोटो : अमर उजाला।
अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर भी नजर, प्रमुख लोगाें से मिले अफसर
शुक्रवार की नमाज को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अटाला तथा करेली के अलावा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर भी खास नजर है। इसी क्रम में डीएम और एसएसपी ने फोर्स संग अलग-अलग इलाकों में पैदल मार्च किया। धर्म गुरुओं के अलावा आम लोगों से भी वार्ता कर शौहार्द बनाए रखने की अपील की। यह सिलसिला लगातार जारी रहने की बात कही जा रही है।


पिछले शुक्रवार को नमाज के बाद प्रयागराज समेत कई अन्य शहरों में बवाल हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को ही कानपुर में बवाल हुआ था। इसे देखते हुए आगामी शुक्रवार के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। अटाला तो छावनी में तब्दील है। अन्य संवेदनशील इलाकों में भी फोर्स बढ़ा दी गई। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि पूरी तरह से शांति कायम है। आगे भी शांति बने रहे इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं। धर्मगुरुओं तथा अन्य प्रमुख लोगों से संपर्क किया जा रहा है। लोगों से भी वार्ता की जा रही है।

8 of 10
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।
महिला आयोग ने डीजीपी को मांगा जवाब
राष्ट्रीय महिला आयोग ने अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में पत्थरबाजी करने के मुख्य अभियुक्त जावेद पंप की पत्नी और बेटी को हिरासत में लिए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से जानकारी मांगी है। पत्नी परवीन फातिमा की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि उन्हें और उनकी बेटी सुमैया फातिमा को पुलिस ने आधीरात को गैर कानूनी तौर पर घर से उठाकर थाने में 36 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा।

9 of 10
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।
Prayagraj News :  प्रयागराज हिंसा में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर जारी। 
विज्ञापन

10 of 10
Prayagraj News : प्रयागराज हिंसा में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर जारी। - फोटो : अमर उजाला।
Prayagraj News :  प्रयागराज में हिंसा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें