Prayagraj News : प्रयागराज हिंसा के आरोपी शाह आलम इसी मकान में रहता है।
- फोटो : अमर उजाला।
इस नोटिस में कहा गया है कि पीडीए से अनुमति लिए बगैर मकसूद ने उस स्थल पर करीब 40 फीट लंबे और 50 फीट चौड़े क्षेत्रफल में रोड वाइडिंग एवं सेट बैक कवर करते हुए पूर्व निर्मिथ भूतल और प्रथम तल पर निर्माण किया गया है।इस अवैध निर्माण की फोटो भी नोटिस पर लगाई गई है।
इस अवैध निर्माण को लेकर पीडीए ने शाह आलम के भाई मकसूद अहमद को तलब किया गया है। कहा जा रहा है कि चूंकि यह मकान आलम के भाई मकसूद अहमद के नाम है, इसलिए यह नोटिस उसके नाम जारी किया गया। इससे पहले पीडीए ने अटाला बवाल के मास्टर माइंड जावेद पंप के घर को ध्वस्त करवा दिया था, जबकि वह मकान जावेद की पत्नी के नाम पर है।