एसआरएन अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज कराने के लिए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। व्यक्ति को गंभीर चोट आयी थी। ट्रामा सेंटर में घायल व्यक्ति का इलाज शुरू हुआ, लेकिन चिकित्सक उसे नहीं बचा सके।
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसका शव लेने की मांग करने लगे। इस पर ट्रामा सेंटर के चिकित्सको ने समझाने का प्रयास किया तो हंगामा शुरू हो गया। हालांकि वरिष्ठ चिकित्सकों के बीच बचाव के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज कराने के लिए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। व्यक्ति को गंभीर चोट आयी थी। ट्रामा सेंटर में घायल व्यक्ति का इलाज शुरू हुआ, लेकिन चिकित्सक उसे नहीं बचा सके।
व्यक्ति की मौत के बाद परिजन गुस्से में आ गए और शव को जबरन लेकर जाने का दबाव बनाने लगे। चिकित्सकों ने जब समझाया कि पोस्टमार्टम के बाद ही शव को दिया जा सकेगा। इस पर परिजन भड़क गए और चिकित्सकों और परिजनों में विवाद शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सकों ने किसी प्रकार बीच बचाव करके मामला शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।