एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि डायबिटीज पीड़ित छात्र अपने साथ परीक्षा कक्ष में शुगर टैबलेट्स, फल (केला/सेब/संतरा) और पानी की बोतल ले जा सकेंगे। हालांकि, डिब्बाबंद खाद्य सामग्री चॉकलेट, कैंडी, सैंडविच आदि साथ ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। इस बार परीक्षा में शामिल हो रहे डायबिटीज पीड़ित विद्यार्थियों को विशेष राहत देते हुए उन्हें परीक्षा कक्षा में खाद्य साम्रगी साथ ले जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि डायबिटीज पीड़ित छात्र अपने साथ परीक्षा कक्ष में शुगर टैबलेट्स, फल (केला/सेब/संतरा) और पानी की बोतल ले जा सकेंगे। हालांकि, डिब्बाबंद खाद्य सामग्री चॉकलेट, कैंडी, सैंडविच आदि साथ ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके साथ सभी परीक्षार्थियों को पासपोर्ट आकार की एक फोटो अपने साथ ले जानी होगी, जो ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई है। यह फोटो परीक्षा केंद्र में उपस्थिति पंजिका पर लगाई जाएगी।
साथ ही किस भी परीक्षार्थी को अपना मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को सेंटर पर ही मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इविवि में स्नातक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चेयरमैन प्रो. जेके पति ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।