Prayagraj News : आईईआरटी छात्रों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
कापियों का फिर से मूल्यांकन किया जाए। सभी अध्यापकों का उनका विषय पढ़ाने के लिए आवंटित किया जाए। विद्यार्थियों का आरोप था कि आईईआरटी प्रशासन ने परीक्षा के बाद मूल्यांकन में जानबूझकर बच्चों को फेल किया है। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का बैक और ईयर बैक नहीं लगता। हंगामें की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए। विद्यार्थियों से बातचीत के बाद अफसरों ने आईईआरटी प्रशासन से वार्ता की।
इसके बाद छात्रों को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाए। इस पर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर परिसर का माहौल शांत हुआ। एहतियातन पुलिस फोर्स परिसर में तैनात रही। आईईआरटी निदेशक विमल मिश्र का कहना है कि छात्रों से कहा गया है कि वह अपनी समस्या लिखित रूप में दे। इसे कमेटी के सामने रखा जाएगा। इसके बाद कोई उचित निर्णय लिया जाएगा।
छात्र के नस काटने की रही चर्चा
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि परीक्षा में फेल होने से परेशान होकर एक छात्र ने अपने हाथ की नस काट ली है। वहीं पुलिस का कहना है कि एक छात्र के हाथ में मामूली जख्म था। उसे अस्पताल ले जाने की भी जरूरत नहीं पड़ी।