इनोवा के धक्के से नाद, बाड़ा, हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गया
उस इनोवा कार के धक्के से बाड़ा, नाद और हैंडपंप क्षतिग्रस्त होकर नष्ट हो गया। इस हादसे में एक गोवंश के पैर की हड्डी टूट गई दूसरा घायल हो गया। समुचित उपचार के अभाव में दोनों गोवंशों की मौत हो गई। शिकायत में कहा गया है कि बाद में पता चला कि वह इनोवा कार एक आईएएस अफसर की थी। उस कार में आईएएस अफसर के अलावा एक पीसीएस अधिकारी भी सवार थे। टक्कर के दौरान कार के कई पार्ट टूटकर आश्रय स्थल पर ही गिर गए थे।
हादसे की जानकारी के बाद पुलिस जब वहां पहुंची और पता चला कि इनोवा कार अफसर की है, तब आनन-फानन में उसे क्रेन से उठवाकर मरम्मत के लिए ले जाया गया। जबकि, दूसरी सरकारी इनोवा कार मंगाकर दोनों अफसरों को वहां से रवाना किया गया। इनोवा कार की वीडियोग्राफी कराए जाने की भी बात कही गई है। धर्मेंद्र स्वामी का कहना है कि उन्होंने अफसरों से क्षतिग्रस्त आश्रय स्थल की मरम्मत के लिए भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
गोवंश आश्रय स्थल में इनोवा कार घुसने के मामले में जांच कमेटी किसकी ओर से गठित की गई है, अभी वह इस पर कुछ कह नहीं सकते। इस मामले का वह पता करेंगे कि कब और कैसे हादसा हुआ था। इसकी जांच की जाएगी, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। - संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी- प्रयागराज।