बच्चों के गंगा में डूबने पर घाट पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
दो दिन पहले शिवकुटी गंगा घाट पर एमएनएनआईटी के दो छात्रों के डूबने की घटना अभी लोग भूल नहीं पाए थे कि दो बच्चे फिर डूब गए। बताया जा रहा है कि गर्मी में गंगा का जलस्तर कम होने के कारण घाटों की स्थिति बेतरतीब हो गई है। इसका अंदाजा न लगने के कारण नहाते समय लोग गहराई में चले जा रहे हैं।