Prayagraj News : हंडिया टोल प्लाजा पर टूरिस्ट बसों की जांच करते परिवहन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
क्या है नेशनल व टूरिस्ट परमिट
नेशनल व टूरिस्ट परमिट केअंतर्गत बसों को बुक करके सवारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है। इन बसों में डग्गामारी नहीं की जा सकती है। किसी निर्धारित रूट पर फुटकर सवारी बस में बैठाने के लिए स्टेट परमिट बनाए जाने का प्रावधान है।
बिहार-दिल्ली रूट पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने व परमिट नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिली थी। पूरे प्रदेश में इस अभियान को चलाया जा रहा है। - अल्का शुक्ला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रयागराज