नॉन इंटरलॉकिंक के कारण ट्रेनें रहेंगी निरस्त
प्रयागराज। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दुर्ग-कानपुर सेंट्रल 13 फरवरी, कानपुर सेंट्रल-दुर्ग 14, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11, हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग 12 फरवरी को निरस्त रहेगी। दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस नौ एवं 11 तथा नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 11 और 13 फरवरी को निरस्त रहेगी। ब्यूरो
माल ढुलाई से रेलवे की आमदनी में 11.90 फीसदी की वृद्धि
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में लदान करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों संग सुविधाओं पर चर्चा हुई। अफसरों ने माल ढुलाई की प्रगति भी बताई। अफसरों ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जनवरी तक 15.45 मीट्रिक टन माल की ढुलाई हो चुकी है। इससे रेलवे को 1599.53 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि में 13.40 मीट्रिक टन माल ढुलाई से 1429.61 करोड़ की कमाई हुई थी। इस तरह से आमदनी में 11.90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शैलेंद्र कपिल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक बिप्लव कुमार, मुख्य मालभाड़ा परिचालन प्रबंधक पीके ओझा, मुख्य यातायात योजना प्रबंधक अविनाश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।