फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फूलपुर में जहरीली शराब ने बरपाया कहर, विश्वविद्यालय कर्मी समेत पांच की मौत 

Sat, 21 Nov 2020 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

लखनऊ में छह मौतों को अभी हफ्ते भर ही बीते थे कि जहरीली शराब ने शुक्रवार को जिले में कहर बरपा दिया। फूलपुर क्षेत्र के अमिलिया, कंसार, मलिया का पूरा व मैलवन गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश गौड़ भी शामिल है। शराब पीने के बाद चार अन्य ग्रामीणों की भी हालत बिगड़ गई, जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। मौके पर डीएम समेत तमाम आला अफसर जंाच पड़ताल में जुटे रहे। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
मृतकों मेें अमिलिया गांव निवासी बसंतलाल पटेल 55, शंभूनाथ मौर्य 41, राजबहादुर हरिजन 45 के अलावा मलिया का पूरा निवासी रामप्यारे 42 व राजेश 40 निवासी मैलवन शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक, बसंतलाल ने बृहस्पतिवार शाम गांव में ही स्थित देशी ठेके से शराब खरीदकर पी थी। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और फिर रात में मौत हो गई।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
दोपहर बाद गांव के ही कई अन्य लोगों भी हालत बिगड़ गई जिनके बारे में बताया गया कि उन्होंने भी ठेके की शराब पी थी। इनमें शामिल शंभूनाथ, राजबहादुर व रामप्यारे के अलावा राजेश की भी मौत हो गई। जबकि ताराचंद पासी निवासी कोनार, प्रभूनाथ पटेल निवासी अमिलिया, पवन हरिजन व जगदीश यादव निवासी खंसार को गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। शराब से मौत की सूचना पर हडक़ंप मच गया। जिसके बाद डीएम, एसएसपी के साथ ही आबकारी विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। अफसर देर रात तक जांच पड़ताल में जुटे रहे। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

तीन सरकारी ठेके सील, एक सेल्समैन हिरासत में

सूत्रों के मुताबिक, अमिलिया गांव स्थित जिस सरकारी ठेके की शराब पीने के बाद ग्रामीणों की हालत बिगड़ी, उसके  संचालक के पास कुल तीन दुकानों का लाइसेंस है। एहतियातन पुलिस ने सभी तीन दुकानों को सील करते हुए एक के सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी पता चला कि विंडीज ब्रंाड की शराब पीने के बाद ग्रामीणों की हालत बिगड़ी। मामले में जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की। डीएम के सरकारी नंबर पर कॉल करने पर उनके स्टेनो ने फोन रिसीव किया और बताया कि साहब से कुछ देर बाद बात हो सकेगी। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें