फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 6541 कोविड जांच, 149 नए संक्रमित, एक मौत

Sat, 21 Nov 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली के बाद कोविड संक्रमितों की बढ़ती संख्या डेढ़ सौ के आसपास ही है। शुक्रवार को 6541 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए एकत्र किए गए। वहीं 24 घंटे में 149 नए संक्रमित चिह्नित किए गए। उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच चिंता इस बात की भी है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या काफी कम हुई है। 

 

विज्ञापन
Trending Videos

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर जीएस बाजपेयी के मुताबिक संक्रमितों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है। इसी क्रम में जांच का दायरा भी बढ़ रहा है। औसतन पांच से साढ़े पांच हजार लोगों की कोविड जांच की जा रही है। कोरोना को कुल 66 लोगों ने मात दी। जिनमें 15 विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 80 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को जिले में 1130 एक्टिव मरीज रहे। वहीं 6100 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 18201 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 

कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : iStock

कोविड हेल्प डेस्क के लिए निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम संचालकों को निर्देश

शासन के निर्देश पर सीएमओ ने सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम संचालकों को प्रतिदिन दस से छह बजे तक कोविड डेस्क संचालित करने का आदेश जारी किया गया। इस संबंध में आठ सूत्रीय निर्देश मेेें कहा गया है कि हेल्प डेस्क पर अनिवार्य रूप से एक चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

हेल्प डेस्क पर इन्फारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कोविड के लक्षण वाले मरीज जैसे खांसी, बुखार, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी की शिकायत वाले रोगियों की जांच और उपचार की व्यवस्था करने के साथ कोविड जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। मौके पर कोविड से बचाव के उपाय संबंधी निर्देशों का प्रचार प्रसार किया जाए। 
विज्ञापन

Long Covid, Post Covid - फोटो : Freepic / Amar Ujala

जीजीआईसी सहित कई स्थानों पर टॉरगेट जांच

कोरोना मरीजों की पहचान और उपचार के उद्देश्य से कोविड टॉरगेट ग्रुप की जांच के दौरान शुक्रवार को जीजीआईसी समेत कई स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए गए। शनिवार को मलिन बस्तियों में जांच की जाएगी। 

एनटीपीसी के डीजीएम, नारीबारी के एमओ संक्रमित

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक शुक्रवार को कोविड संक्रमितों की सूची में एनटीपीसी के डीजीएम, एनटीपीसी के एचआर अफसर, आरएएफ के हेडकांस्टेबल, करेली थाना में तैनात हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। जिला कचहरी के अधिवक्ता, ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के एक लिपिक, एक लेखपाल, हाईकोर्ट के रिव्यू आफीसर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें