फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हजारों ने लिया वोटर बनने का फार्म, 35 बीएलओ रहे अनुपस्थित 

Sun, 07 Nov 2021 09:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत रविवार को हजारों की संख्या में लोगोें ने फार्म लिए। इस दौरान कुल 4478 फार्म तमाम केंद्रों से लोगों ने लिए। फार्म लेने वालों में महिलाओं की संख्या 3567 रही। इस बीच जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं अन्य अफसरों ने तमाम केंद्रों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण केे दौरान अफसरों को कुल 35 बीएलओ अनुपस्थित मिले। बताया जा रहा है कि अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रयागराज में एक नवंबर से ही मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ है। इस दौरान अब तक 7635 लोगों ने नए नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया है। इस अभियान के तहत रविवार को 4478 फार्म तमाम केंद्रों में आए। अब तक 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 3399 फार्म जमा हो चुके हैं। रविवार को चले विशेष अभियान में एक दिव्यांग ने आवेदन किया। मतदाता सूची से नाम हटवाने  लिए 1274 फार्म मिले। जबकि मृतकों के नाम हटवाने के कुल 848 फार्म अब तक जमा हो चुके हैं।

इसमें विशेष अभियान के दिन ही 614 फार्म जमा हो गए। वहीं दूसरी ओर फॉर्म आठ यानी उसी विधानसभा क्षेत्र में पता बदलने के कुल 249 आवेदन मिले, जिसमें 177 विशेष अभियान के दिन जमा हुए। एडीओ केके बाजपेई के अनुसार आज कुल 35 बीएलओ अनुपस्थित पाएं गए। इसमें सर्वाधिक 12 पश्चिमी विधानसभा के केंद्रों से रहे। इसके अलावा  बारा में पांच बीएलओ और चार पदाभेद अधिकारी, दक्षिण विधानसभा में चार बीएलओ और एक सुपरवाइजर व कोरांव में पांच बीएलओ हैं।
विज्ञापन


सभी को नोटिस दिया गया है। वहीं दूसरी ओर डीएम ने अग्रसेन इंटर कालेज, एसएस खन्ना गर्ल्स, रणजीत पंडित इंटर कालेज आदि  केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मौजूद सुविधाएं देखी। उन्होंने केंद्रों पर मौजूद बीएलओ को निर्देश दिया कि वह इस महाअभियान पर पूरा सहयोग करें। अधिक से अधिक लोगों को वेबपोर्टल पर https://voterportal.eci.gov.in  या https://nvsp.in  की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें