दारागंज-झूंसी रेल पुल के लिए लगाया तीसरा कंक्रीट प्लांट
प्रयागराज। प्रयागराज रामबाग-बनारस रेलमार्ग दोहरीकरण के लिए दारागंज से झूंसी के बीच बनाए जा रहे रेल पुल का काम तेजी से हो इसके लिए मौके पर एक और कंक्रीट प्लांट लगा दिया गया है। इसका उद्घाटन रेल विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल और उनकी पत्नी संगीता अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को किया। यहां झूंसी साइड में पहले से ही दो बैचिंग प्लांट (कंक्रीट) प्लांट पहले से ही काम कर रहे हैं, अब तीसरा प्लांट दारागंज साइड में लगाया गया है।
आरवीएनएल के महाप्रबंधक ने बताया कि अभी तक 40 मीटर क्यूब प्रति घंटे की दर से कंक्रीट बनती थी, लेकिन अब तीसरा प्लांट लग जाने से इसकी कुल क्षमता 65 मीटर क्यू प्रति घंटे की हो जाएगी। इस बैचिंग प्लांट के लगने से पुल के निर्माण कार्य में और तेजी आ जाएगी। साथ ही दारागंज साइड में बनने से रेल के पुल के पिलर का कार्य 24 घंटे चालू रह सकता है । अभी वर्तमान में दारागंज की ओर कंक्त्रस्ीट का कार्य करने हेतु रात्रि के समय कंक्रीट झूंसी रेलवे से शास्त्री पुल होते हुए दारागंज लाई जाती थी। इसमें समय अधिक लगता था तथा सड़क जाम होने के कारण कभी-कभी कंक्त्रस्ीट खराब हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नया प्लांट लगने से पुल निर्माण में और तेजी आएगी और पुल तय समय सीमा से काफी पहले ही तैयार कर लिया जाएगा।