रविवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों में हड़कंप है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि क्वारंटीन लोगों की कोरोना जांच के अलावा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है।
इधर, चचेरे भाई रजनीश पाल ने बताया कि संदीप को कोई बीमारी नहीं थी। फिर आखिर उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मामले में सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका कोई उत्तर नहीं मिला।