फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः खूब रही फिरोज गांधी के बंगले के बिकने की चर्चा

Fri, 20 Mar 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
खूबसूरत बंगलों वाले सिविल लाइंस से बृहस्पतिवार को एक और बंगला कम हो गया। रजिस्ट्री विभाग के सूत्रों के मुताबिक एल्गिन रोड यानी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर गंगोत्री गार्डेन के बगल स्थित बंगले को शहनाज ने संदीप नाम के व्यक्ति को बारह करोड़ रुपये में बेचा, जिसके लिए तकरीबन साठ लाख रुपये के स्टांप लगे।
विज्ञापन


गांधी परिवार के मुताबिक सिविल लाइंस का यह बंगला डॉ.मेहता का था, जिसे उनकी बेटी शहनाज ने बेचा। दरअसल डॉ.मेहता की बहन का नाम भी शहनाज है जो हाईकोर्ट के सामने रहती हैं। उनके पति रुस्तम गांधी फिरोज गांधी के चचेरे भाई हैं सो माना जा रहा है कि सिविल लाइंस वाले बंगले में फिरोज गांधी का भी आना जाना रहा। डॉ. मेहता शहर के जाने माने होमियोपैथ चिकित्सक थे जो जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां बांटते थे।

आरंभ में एल्गिन रोड स्थित गांधी परिवार के बंगले को बेचने की भी चर्चा रही लेकिन मालकिन वीरा डी गांधी केइस बंगले में मौजूद चौकीदार रामभरोसे ने बंगला बिकने की बात से मना कर दिया। इसी तरह विक्रेता शहनाज के नाम पर हाईकोर्ट के सामने वाले शहनाज-रुस्तम गांधी के बंगले के भी बिकने की चर्चा रही लेकिन ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने ऐसी किसी चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया। बता दें, इस बंगले में इंदिरा गांधी भी कई बार आकर रुकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें