थाना नवाबगंज पयासी का पूरा गांव निवासी आशुतोष मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा खेती किसानी करता है। रविवार को वह रामनवमी शोभायात्रा का आयोजक था। कार्यक्रम में उसने अपने तमाम साथियों को बुलाया, लेकिन अपने करीबी दोस्त को नहीं बुलाया।
कस्बे में फिल्मी अंदाज में सनसनीखेज वारदात हुई। पैर छूकर आशीर्वाद मांगकर उठे दोस्त को युवक नेे गोली मार दी। इस बीच हमलावर एक राहगीर को तमंचा दिखाकर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। चौराहे पर कई राउंड फायरिंग की आवाज से सनसनी फैल गई। जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार लाया गया। हालत नाजुक होने पर शहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना नवाबगंज पयासी का पूरा गांव निवासी आशुतोष मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा खेती किसानी करता है। रविवार को वह रामनवमी शोभायात्रा का आयोजक था। कार्यक्रम में उसने अपने तमाम साथियों को बुलाया, लेकिन अपने करीबी दोस्त को नहीं बुलाया। इसी बात को लेकर रविवार की रात दोनों में मोबाइल पर कहासुनी भी हुई। सोमवार की सुबह नवाबगंज स्थित पेट्रोल पंप के बगल एक पान की दुकान पर अशुतोष बैठा था।
इसी बीच सुनील कुमार ओझा उर्फ महाकाल निवासी मुनव्वरपुर बेलहा अनुज के पास आ गया। इस बीच अनुज पैर छूकर सुनील से आशीर्वाद लेने लगा। जैसे ही अनुज खड़ा हुआ तो सुनील ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने ओर पेट में जा धंसी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने चौराहे पर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज होते ही भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पीड़ित के भाई विकास मिश्र ने आरोप लगाया है कि वह पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया था। सुनियोजित ढंग से हमलावर ने उसके भाई को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार ओझा उर्फ महाकाल पर मुकदमा दर्ज लिया है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बाइक सवार ने भी दी तहरीर
हमलावर सुनील कुमार ओझा ने एक तमंचा लहराते हुए राहगीर को रोक लिया। आरोपी ने उसे धमकाते हुए बाइक छीन ली। जिसकी तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष नवाबगंज राकेश कुमार राय ने बताया कि बाइक चालक द्वारा तहरीर दी गई है। आरोपी समेत कई की तलाश की जा रही है।