फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महिला को हुई प्रसव पीड़ा, जंक्शन पर रोकी गई विक्रमशिला एक्सप्रेस, बच्चे को दिया जन्म

Sat, 04 Dec 2021 04:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार की रात रेलवे कंट्रोल रूम में मैसेज आया कि विक्रमशिला एक्सप्रेस में रूपा देवी पत्नी गोपाल दास निवासी समस्तीपुर बिहार सफर कर रही है। उसे ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है और उसे पटना तक जाना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार से भागलपुर जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा हो गई। कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली तो प्रयागराज जंक्शन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस को रोका गया, जबकि इस ट्रेन का जंक्शन पर ठहराव नहीं है। यहां महिला की रेलवे चिकित्सक डा. अनीता गुप्ता ने जांच की। उसकी हालत को देखते हुए आगे सफर न करने की सलाह दी गई। बाद में महिला को एंबुलेंस के माध्यम से कॉल्विन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात रेलवे कंट्रोल रूम में मैसेज आया कि विक्रमशिला एक्सप्रेस में रूपा देवी पत्नी गोपाल दास निवासी समस्तीपुर बिहार सफर कर रही है। उसे ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है और उसे पटना तक जाना है। मैसेज मिलने के बाद जंक्शन पर आरपीएफ एसआई ज्योति शर्मा, टीटीई विनोद कुमार, स्टेशन मास्टर एसके सिंह और रेलवे चिकित्सक ने उसे अटेंड किया।

रात नौ बजे के आसपास महिला की जांच कर दंपती को आगे का सफर न करने की सलाह दी गई। चिकित्सक ने कहा कि महिला को किसी भी समय डिलीवरी हो सकती है। मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई और महिला को कॉल्विन अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। महिला के पति गोपाल दास ने रेलवे द्वारा की गई सहायता के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें