मिर्जापुर से राज्य सेतु निगम के निर्माण संबंधित सामान लादकर एक स्टीमर प्रयागराज होते हुए बांदा की ओर जा रहा था। सोमवार को नैनी के अरैल में चक्र माधव मंदिर के सामने तकनीकी खराबी की वजह से खड़ा कर दिया गया था। सेतु निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि स्टीमर का क्लच प्लेट खराब होने से स्टीयरिंग काम नहीं कर रही थी।
इसी दौरान गंगा में कटान के सात बहाव तेज हो गया। जिससे स्टीमर गंगा में धंसने लगा था। इसकी जानकारी जब स्टीमर पर सवार चालक समेत चार कर्मियों को हुई तो उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। स्टीमर को निकालने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। स्टोर इंचार्ज विजय श्याम तिवारी ने बताया कि पीपा लगाकर क्रेन की मदद से स्टीमर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
राज्य सेतु निगम का स्टीमर मिर्जापुर से बांदा की ओर जा रहा था। तीन दिन पहले अरैल में तकनीकी खराबी की वजह से खड़ा कर दिया गया था,लेकिन वहीं पर धंस गया। स्टीमर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कड़ेदीन यादव, जल पुलिस प्रभारी, प्रयागराज।