फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः घोटाले के आरोपी का करोड़ों  का खेत ईडी ने कब्जे में लिया

Mon, 20 Jul 2020 02:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
बहुचर्चित एक्सिस बैंक घोटाले के आरोपी पूर्व मैनेजर कमाल एहसान के 12 बीघे खेत को प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को अपने कब्जे में ले लिया। इससे पहले ईडी ने कमाल के दो मकानों को भी कब्जे में लिया था। उन मकानों की कीमत भी डेढ़ करोड़ से अधिक आंकी गई थी।


एक्सिस बैंक घोटाले में ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम ने झलवा के निकट कमल हसन के 12 बीघे खेत का पता लगाया था। ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि खेत घोटाले की रकम से ही खरीदा गया है। 12 बीघे खेत की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। हालांकि, इसके दामों के बारे में ईडी ने अभी खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को ईडी की टीम कमाल के खेत पर पहुंची और जमीन को कब्जे में ले लिया। वहां इस बात का बोर्ड भी लगा दिया गया है। पिछले हफ्ते ईडी की टीम ने करेली में कमाल के दो मकानों को अपने कब्जे में लिया था। पुलिस ने शुआट्स के अकाउंटेंट रहे राजेश कुमार की भी करोड़ों की संपत्ति अटैच की है। इस मामले में अभी भी जांच चल रही है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच में जहां-जहां भी घोटालों की रकम से खरीदी गई संपत्ति का पता चल रहा है, उसे अटैच किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें