फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को दिया जाए मेडिकल इंश्योरेंस

Mon, 20 Jul 2020 02:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
जीएसटी हटाने की मांग के लेकर धरना प्रदर्शन करते कपड़ा व्यापारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक रविवार को हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने भी शिरकत की। इस दौरान व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष कई समस्याएं रखीं।

कहा कि इस समय व्यवसाय बेहद सुस्त  है और ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार ई चालान कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। कहा गया कि व्यापारियों को सरकार मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दे। खासतौर से ऐसे व्यापारी जिनका जीएसटी में पंजीकरण हैं। बैठक में प्राइवेट स्कूलों द्वारा जबरन फीस वसूूूली पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 कहा गया कि इस मामले में डीएम प्रयागराज को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, बंदी भैया, ज्ञान प्रकाश केसरवानी, बृजेश सिडना, नमन जोत सिंह, आनंद जी टंडन, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, राकेश कंछल, कौशल सिंह आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें