फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दो दिन से लापता आठ वर्षीय मासूम की तेजाब डालकर हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

Sun, 05 Dec 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

बताया जाता है कि बच्ची दो दिसंबर से ही रहस्यमय ढंग स़े गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को गांव के लोग शौच के लिए निकले थे कि झाड़ियों के बीच बच्ची का शव देख सन्न रह गए। बच्ची को तेजाब डालकर मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : मऊआइमा में मासूम की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ में चार हत्याओं का अभी खुलासा नहीं हो सका था कि  गंगापार में कत्ल की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। मऊआइमा के बेनीपुर गांव में सात साल की मासूम आरती (7) की बेरहमी से हत्या कर चेहरा तेजाब से जला दिया गया। वह 30 सितंबर से गायब थी और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना के बाद से पड़ोसी परिवार समेत घर में ताला लगाकर गायब हो गया है और परिजनों ने शक के आधार पर पति-पत्नी को नामजद कराया है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मृतक बच्ची का पिता श्रीराम मुसहर पुत्र प्रेमचंद्र मूलत: सुलतानपुर का रहने वाला है। वह कई वर्ष से मऊआइमा के बेनीपुर के मजरा पूरे रिशाल स्थित अपनी ससुराल में पत्नी संगीता देवी व बच्चों संग रहता था। बच्चों में बेटी आरती (7) बड़ी थी जबकि बेटा कार्तिक (4) छोटा है। परिजनों ने बताया कि 30 नवबंर को आरती घर के बाहर खेल रही थी और अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अगले दिन पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई।

Prayagraj News : मऊआइमा में मासूम की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
पुलिस भी तलाश में जुटी रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन चल ही रही थी कि रविवार सुबह बच्ची का शव घर से कुछ दूर पर स्थित झाड़ियों में मिला। खबर फैली तो कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। परिजन भी आ गए और बेटी का शव देखकर बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस भी आ गई।

परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सोरांव सुधीर कुमार ने बताया कि घटना के बाद से मृतक बच्ची का पड़ोसी दंपति बच्चे लाल व उसकी पत्नी शीला बच्चों समेत गायब हैं। परिजनों ने शक के आधार पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

Prayagraj News : मऊआइमा में मासूम की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

आरोपियों से जमीन को लेकर है विवाद

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया है कि बच्चे लाल उनका दूर का रिश्तेदार है। दरअसल बच्ची की मां संगीता का वह चाचा लगता है। संगीता के भाइयों से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में उसने घटना को अंजाम दिया और फिर परिवार समेत फरार हो गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह देर रात तक उनकी तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते रहे लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। 

शरीर पर पड़ गए थे चकत्ते, जल गया था चेहरा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव की हालत से बयां हो रहा था कि किस बेरहमी से उसे मौत के घाट उतारा गया। उसका चेहरा पूरी तरह से जल गया था जबकि शरीर पर जगह-जगह चकत्ते पड़ गए थे। शव देखकर यह भी आशंका जताई जा रही है कि गायब होने के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें