नैनी में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पिंकू के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी तीन वर्ष पहले बलिया निवासी दीपा सिंह के साथ हुई थी। वह चाचा मंचू सिंह की गाड़ी चलाता था। मंचू सिंह की पत्नी निकाय चुनाव में सभासद प्रत्याशी हैं और पिंकू सिंह उनके प्रचार में गया था। दो भाई और एक बहन में यह दूसरे नंबर का था। आरपीएफ प्रभारी छिंवकी ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर ट्रैक के बीचोबीच पहुंच गई थी। सूचना पर जब आरपीएफ छिंवकी पहुंची तब तक ग्रामीण कार को हटा चुके थे। दुर्घटना में कार सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
करछना स्टेशन के मध्य एक कार के मेन लाइन ट्रैक पर खड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ पहुंची तो कार को ट्रैक से किनारे कर दिया गया था। कार चालक को ग्रामीण ही अस्पताल ले गए थे। अब घायल के मौत होने की सूचना मिली है। - अमित कुमार सिंह,पी आरओ, प्रयागराज मंडल उत्तर मध्य रेलवे