फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पुल से गंगा में छलांक लगाने वाले डॉ. अमित सिंह का शव पांचवें दिन बरामद

Thu, 24 Feb 2022 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मानधाता निवासी डा. अमित सिंह संविदा पर डाक्टर थे ही उन्होंने मऊआइमा में भी अपना निजी अस्पताल बना रखा था। रविवार की रात उन्होंने व्हाट्सएप और फेसबुक पर अलविदा जिंदगी लिखा तो लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ के मानधाता सीएचसी में तैनात डाक्टर अमित सिंह का शव बृहस्पतिवार को दारागंज में नागवासुकी के पास मिला। घर वालों ने शव की शिनाख्त की। डाक्टर ने रविवार की रात फाफामऊ पुल पर अपनी कार खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी थी। उसके बाद से ही डाक्टर के शव को खोजा जा रहा था।

विज्ञापन




मानधाता निवासी डा. अमित सिंह संविदा पर डाक्टर थे ही उन्होंने मऊआइमा में भी अपना निजी अस्पताल बना रखा था। रविवार की रात उन्होंने व्हाट्सएप और फेसबुक पर अलविदा जिंदगी लिखा तो लोग हैरान रह गए।



उनकी तलाश की जाने लगी। सुबह उनकी कार फाफामऊ पुल पर मिली थी। उसके बाद से ही गोताखोरों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। अमित के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। माता और पिता भी साथ में रहते हैं।
विज्ञापन





अमित ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए मां बाप और पत्नी को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने लिखा था ‘मां बाप और पत्नी की वजह से मुझे मानसिक और आर्थिक क्षति पहुंची है। मैं अपने पूरे होशोहवास में यह बयान करता हूं कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे बाप, मेरी मां और मेरी पत्नी हैं। अतुल मेरे भाई, मेरी मौत के बाद कान्हा की जिम्मेदारी आपकी होगी।’




एसओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार से ही डाक्टर के शव की खोजबीन की जा रही थी। बृहस्पतिवार को नागवासुकी के पास के पास डाक्टर का शव बरामद हो गया। घर वालों को पहचान के लिए बुलाया गया। उनकी शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



गाड़ी के अंदर छोड़ दिया था मोबाइल
प्रयागराज। डाक्टर अमित सिंह ने मोबाइल तथा अन्य निजी सामान गाड़ी में ही छोड़ दिया था। मोबाइल कॉल डीटेल्स तथा अन्य बातों की जानकारी की जा रही है। सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घर वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देंगे तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें