फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः गबन का आरोपी बैंक अधिकारी एक दिन के लिए पहुंचा था गांव

विज्ञापन
Prayagraj: The bank officer accused of embezzlement had reached the village for a day
विज्ञापन
गबन का आरोपी बैंक अधिकारी गायब होने से पहले पहुंचा था गांव
विज्ञापन

एक दिन रहने के बाद हो गया लापता, बैरंग लौटी टीम
बैंक ऑफ इंडिया में 4.25 करोड़ के गबन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सुलेमसराय स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 4.25 करोड़ के गबन का आरोपी बैंक अधिकारी गायब होने से पहले बलिया स्थित अपने पैतृक घर पहुंचा था। वहां एक दिन रहने के बाद वह लापता हो गया। उसकी तलाश में गई धूमनगंज थाने की टीम बैरंग लौट आई है।
बैंक ऑफ इंडिया की सुलेमसराय शाखा में तीन जुलाई को ऑडिट के दौरान 4.25 करोड़ की अनियमितता पाई गई थी। मामले में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता की ओर से गबन का आरोप लगाते हुए करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम, एसके मिश्र व उसके पुत्र संजू मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उनका आरोप है कि पूछताछ के दौरान आरोपी अधिकारी ने बताया कि गलत तरीके से ब्याज पाने के लिए उसने यह रकम अपने सहयोगी एसके मिश्र व उसके बेटे संजू को दी। पुलिस ने सात जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। आरोपी करेंसी चेस्ट अधिकारी को पांच जुलाई को निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद से ही वह गायब हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो उसके गुलटेरिया अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में ताला लगा मिला। जांच पड़ताल के दौरान उसका मूल निवास बलिया में होने की बात पता चली। जिसके बाद धूमनगंज थाने से एक टीम पिछले दिनों उसके बलिया स्थिता आवास पर पहुंची। सूत्रों की मानें तो सुरेमनपुर स्थित उसके आवास पर पहुंचने पर पता चला कि बैंक से निलंबित होने के बाद वह एक दिन के लिए गांव आया था। लेकिन एक रात रहने के बाद ही वह वहां से चला गया। सूत्रों की मानें तो घरवालों ने उसके बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया। गांव में भी पूछताछ की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद धूमनगंज थाने की टीम वापस चली आई। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर है एक बेटी
सूत्रों की मानें तो बलिया गई टीम को पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी अफसर की दो बेटियां व एक बेटा है। जिसमें से एक बेटी मौजूदा समय में लखनऊ स्थित एक बैंक में अफसर है। जबकि उसकी छोटी बेटी शहर में ही अपने पति के साथ रहती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बलिया में रहने वाले आरोपी का भाई उसकी बेटी का पता नहीं पता सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें