फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नई दिल्ली-बनारस और मगध एक्सप्रेस में बिना बुकिंग वाला पकड़ा दस क्विंटल माल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ट्रेनों में बिना बुुकिंग का दस क्विंटल माल पकड़ा गया
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन नई दिल्ली-बनारस एवं मगध एक्सप्रेस में अचानक छापा मारकर रेलवे के वाणिज्य विभाग के अफसरों ने बिना बुकिंग का दस क्विंटल माल पकड़ा। जंक्शन पर अचानक पड़े छापे की वजह से वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान सीनियर विपिन कुमार सिंह और उनकी टीम द्वारा कई करोड़ का माल पकड़ने के बाद 26943 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि वाणिज्य विभाग द्वारा बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट पर यात्रा, टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में रविवार को सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।इस दौरान मगध एक्सप्रेस से पांच क्विंटल 15 किलो तथा नई दिल्ली- बनारस एक्सप्रेस से पांच क्विंटल 55 किलो बिना बुक सामान पकड़ा गया। इस कार्रवाई के दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक पार्सल अंबरीश राय, राहुल दुबे, मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें