फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: फंदे से लटक कर छात्रा ने दी जान, बड़ी बहन से हुई थी कहासुनी, एक साल पहले घर से आई थी पढ़ने

Tue, 09 Apr 2024 02:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। करीब एक साल पहले बड़ी बहन के साथ यहां पढ़ाई करने आई थी। सीएमपी डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। चित्रकूट की मूल निवासी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लापुर के बजरंग चौराहे के पास किराए के कमरे में रहने वाली एक छात्रा ने सोमवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। वह यहां अपनी बड़ी बहन के साथ रहे सीएमपी डिग्री कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। करीब एक साल पहले वह गांव से यहां पर आई थी।

विज्ञापन

 
चित्रकूट की पहाड़ी थाने के चरिहार नागी गांव निवासी किसान सुरेश चंद्र शुक्ला के पांच बच्चों में दिव्या शुक्ला 21 बेटियों में सबसे छोटी थी। वह 12 वीं तक की पढ़ाई गांव में करने के बाद अपनी बड़ी बहन संध्या शुक्ला के साथ अल्लापुर में रहकर सीएमपी डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

भाई ने बताया कि बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दिव्या ने खाना बनाया। फिर दोनों बहने साथ में खाना खाया। उसके बाद शाम को बड़ी बहन संध्या कोचिंग करने चली गई। वह कोचिंग के बाद बाजार से सब्जी लेकर रात करीब नौ बजे जब रूम पर पहुंची तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नहीं आया तो बड़ी बहन ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। फिर मकान मालिक भी ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद इसकी सूचना जॉर्जटाउन पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो छात्रा फंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। वहीं परिजनों से छात्रा के मौत को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार दिव्या की बड़ी बहन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और जब बड़ी बहन कोचिंग चली गई तो दिव्या ने फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें