फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः लॉकअप में बंद कर पीटा, छीन लिए 20 हजार रुपये

Mon, 11 Mar 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Lockup
विज्ञापन
लखनऊ में डकैती के मामले में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की घटना के दूसरे दिन शहर में भी खाकी को दागदार करने वाली घटना हुई। यहां पतंगबाजी कर रहे लोगों को न सिर्फ जबरन थाने ले जाकर पीटा गया बल्कि 20 हजार रुपये भी छीन लिए गए। दो घंटे बाद उन्हें छोड़ तो दिया गया लेकिन रुपये नहीं वापस किए गए। रुपये लेते हुए वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन


घटना रविवार शाम चार बजे के करीब हुई। शिवकुटी के नया पुरवा स्थित मैदान में कुछ लोग पतंगबाजी कर रहे थे। इनमें व्यापारियों के साथ ही कर्मचारी भी थे। अचानक यहां किसी ने बम चला दिया। जिसकी सूचना मिलने पर शिवकुटी थाने की फोर्स पहुंच गई। हालांकि तब तक बम फोड़ने वाले भाग चुके थे। पूछताछ करने पर पतंग उड़ा रहे लोगों ने बम फोड़ने वालों के बारे में जानकारी से इंकार किया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस उनसे ही दुर्व्यवहार करने लगी और इन्हें पुलिस जीप मेें भरकर थाने उठा ले गई। इससे पहले वहां मौजूद कटरा के बैग व्यापारी से 19,300 रुपये भी छीन लिए।

आरोप है कि थाने लाए गए लोगोें को लॉकअप में बंद कर दिया गया और विरोध पर पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों से अभद्रता की गई। महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया गया। दो घंटे बाद हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया लेकिन रुपये नहीं वापस किए गए। हालांकि दहशत के चलते भुक्तभोगियों ने मामले की शिकायत नहीं की। मामले में सीओ श्रीश्चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में हड़कंप तब मचा जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें पुलिसकर्मी व्यापारी से छीने गए रुपये गिनते व लेते हुए दिख रहे हैं। रुपये लेते वक्त तो पुलिसकर्मियों का चेहरा वीडियो में नहीं दिखता लेकिन इसके बाद मौके पर शिवकुटी थाने के तीन दरोगा व कुछ सिपाही साफ दिखते हैं। मामले में शिवकुटी पुलिस का कहना है कि बमबाजी की सूचना पर मौके से पकड़कर कुछ लोगों को लाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। रुपये छीनने की बात गलत है। 

पुलिस और व्यापारी अपनी अलग-अलग कहानी बता रहे हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि मौके पर बमबाजी जुए व सट्टे के विवाद में हुई। सूत्रों के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में इन दिनों धड़ल्ले से जुआ व सट्टे का संचालन किया जा रहा है। शिवकुटी के नया पुरवा, जार्जटाउन के टैगोर टाउन, अल्लापुर, छीतपुर व कर्नलगंज में कटरा, अतरसुइया में मीरापुर व करेली के दरियाबाद और कीडगंज नई बस्ती में इन दिनों धड़ल्ले से जुआ व सट्टे का कारोबार संचालित हो रहा है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते जुआ व सट्टा माफिया बेखौफ होकर गोरखधंधा संचालित कर रहे हैं। कभी अफसरों के स्तर से कार्रवाई होती भी है तो उनके पहुंचने से पहले ही गोरखधंधा करने वालों को इसकी खबर मिल जाती है। जिससे वह साफ बच निकलते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें