ऑनलाइन करें आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
प्रयागराज। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत ऑनलाइन की जा सकती है। चुनाव प्रभावित होने से रोकने के लिए आयोग ने एक एप विकसित किया है। इस एप के जरिए आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की जा सकेगी। अन्य मामलों की शिकायत भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर की जा सकेगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।