फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: देव स्पोर्ट्स को अंकित व ईश्वर शरण को अभय के अर्धशतक से मिली जीत

Sun, 05 Feb 2023 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। देव स्पोर्ट्स क्लब ने मनीष देब- स्कन्द गुप्त स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को छह विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए।
विज्ञापन

रविवार को डीपीएस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 140 रन ( प्रणव कुमार सिंह 44, आर्य श्रेष्ठ 18, आनंद कुमार यादव 17, अंशुमान सिंह 16 रन, विशाल 3/26, सुशील पाल 2/22, शिवम पटवा 2/33, प्रवेश सिंह 1/16, बादल कुमार 1/32 ) पर बनाए। जवाब में देव स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 28 ओवर में सात विकेट पर 141 रन (अंकित यादव 53, प्रवेश सिंह 23, बादल कुमार 17 अविजित रन, आयुष द्विवेदी 3/28, अनीश गौर 2/22, आयुष सिंह 1/17) बना लिए।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 35 ओवर में सात विकेट पर 130 रन (अमन सिंह 53, जेयश केशरवानी 27 अविजित रन, सिद्धांत मान 2/17, दिव्यांश त्रिपाठी 2/19, अभिजीत सिंह 2/22 ) पर बनाए। जवाब में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की टीम ने 31.2 ओवर में चार विकेट पर 134 रन (अभय यादव 50 नाबाद, आदित्य मिश्रा 40, दिव्यांश त्रिपाठी 21 रन, विराट पांडेय 2/20, जनमेजय 1/28, मो. तालिब 1/32 ) बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें