शनिवार को मंझनपुर में रोडवेज बस स्टेशन एवं डिपो का लोकार्पण करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से लौटने के कुछ देर बाद तकलीफ महसूस होने पर एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड बीएसएल-2 लैब पहुंचकर जांच कराई।
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात एसपी कौशाम्बी भी संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आए 35 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कोविड जांज के लिए सैंपल लिया। सोमवार को सभी की रिपोर्ट आने की संभावना है। पुलिस कप्तान के संक्रमित होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
देश-दुनिया की तरह दोआबा में भी धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। रोजाना जिले का कोई न कोई व्यक्ति संक्रमण की जद में आ रहा है। शनिवार को मंझनपुर में रोडवेज बस स्टेशन एवं डिपो का लोकार्पण करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से लौटने के कुछ देर बाद तकलीफ महसूस होने पर एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड बीएसएल-2 लैब पहुंचकर जांच कराई।
जांच रिपोर्ट में उन्हें संक्रमित पाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उन्हें होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि पीएचसी प्रभारी मंझनपुर डॉ. अरुण पटेल की अगुवाई में आरअरटी टीम ने रविवार को एसपी कार्यालय और आवास पहुंचकर उनके संपर्क में आए 35 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का कोविड सैंपल लिया। बताया कि सोमवार की शाम तक सभी की जांच रिपोर्ट आएगी।