फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः चौक में खुलने नहीं दी गईं दुकानें

Thu, 21 May 2020 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा हाईवेयर, मिठाई, इलेक्ट्रानिक्स समेत कुछ ट्रेड की दुकानों को बुधवार से संपूर्ण जनपद में खोले जाने का एलान किया गया था, लेकिन शहर के मुख्य बाजार चौक में इस आदेश का पालन होता नहीं दिखाई दिया। यहां दुकानों के शटर दुकानदारों ने सुबह खोले तो पुलिस ने कुछ ही देर में आकर उनको बंद करवा दिया। कारोबारियों ने कहा कि मिठाई, ज्वैलरी आदि की दुकान खोले जाने का निर्देश जिला प्रशासन ने दिया है तो पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी। 
विज्ञापन


चौक के व्यापारियों ने कहा कि मंगलवार को ही जिला प्रशासन ने कारोबार की अनुमति दी तो बुधवार दुकान बंद करवाने का क्या औचित्य? तमाम व्यापारियों ने प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि व्यापार मंडल पहले के मुकाबले काफी कमजोर हो चुका है। इसी वजह से चौक क्षेत्र के व्यापारियों की लगातार उपेक्षा हो रही है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केसरवानी के पास नाराज व्यापारी पहुंचे। इस पर रमेश ने पुलिस से बात की, लेकिन पुलिस ने कहा कि सिर्फ तीन बाजार खुलने की ही अनुमति है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, क्या चौक प्रयागराज जिले में नहीं है? व्यापारी नेता विजय वैश्य ने कहा कि बहादुरगंज आदि क्षेत्र में हर रोज की तरह किराना, मेडिकल, दूध आदि की ही दुकानें खुली। बाकी बाजार बंद रहा।
विज्ञापन


इसी तरह हाईवेयर कारोबारी सलामत उल्लाह ने भी चौक क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान न खोले जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि जब प्रशासन ने दुकान खोलने की अनुमति दी है तो इस ट्रेड की दुकानें आज क्यों नहीं खोलने दी गई। इस बारे में प्रयाग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मो. कादिर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चौक के व्यापारी संयम एवं धैर्य रखे। डीएम के साथ रविवार को बैठक है। उसमें चौक की दुकान खोले जाने की बात कही जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें