फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एआईएमआईएम को तगड़ा झटका, शहर पश्चिमी की प्रत्याशी माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता ने नहीं भरा पर्चा

Wed, 09 Feb 2022 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) ने पूर्व सांसद और शहर पश्चिमी से पांच बार बार विधायक रह चुके माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद की जेल में बंद माफिया और बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने एआईएमआईएम के द्वारा दिए गए इलाहाबाद शहर पश्चिमी विधानसभा के टिकट को ठुकरा दिया है। पांचवें चरण में नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन था। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने अपना नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन



आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) ने पूर्व सांसद और शहर पश्चिमी से पांच बार बार विधायक रह चुके माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया था। शाइस्ता परवीन की ओर से एक बड़ी जनसभा भी की गई थी, जिसमें पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज पहुंचे थे।



चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी के बावजूद शाइस्ता परवीन ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया और पर्चा दाखिला के लिए निर्धारित समय सीमा भी समाप्त हो गई। उनकी पार्टी की ओर से इस पर कोई सफाई भी नहीं दी गई कि आखिर किस कारण से उन्होंने टिकट स्वीकार करने के बाद भी पर्चा नहीं भरा। 

विज्ञापन

माना जा रहा है कि पति के जेल में बंद रहने और दोनों बेटों के फरार होने के कारण शाइस्ता ने चुनाव मैदान में न उतरने का फैसला किया है। राजू पाल की हत्या के बाद ही अतीक अहमद के दुर्दिन शुरू हो गए थे।



इस मामले की सीबीआई जांच भी चल रही है। इस समय अतीक अहमद और उनके भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम अशरफ जेल में बंद हैं। दोनों पुत्रों जैद और अली के खिलाफ भी पुलिस ने ईनाम घोषित कर रखा है और दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 



पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में भी अतीक अहमद के परिवार के कोई चुनाव नहीं लड़ा था। 2017 में सिद्धार्थनाथ सिंह विधायक चुने गए थे। उन्हें 85518 मत मिले थे, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी डॉ. ऋचा सिंह को 60182 और बसपा प्रत्याशी पूजा पाल को 40499 वोट मिले थे। 
विज्ञापन

1989 में निर्दलीय जीते थे अतीक अहमद
अतीक अहमद ने 1989 में शहर पश्चिमी से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद पश्चिमी सीट अतीक अहमद की गढ़ मानी जाने लगी। वह यहां से पांच बार विधायक चुने गए। एक बार फूलपुर विधानसभा से सांसद भी रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें