फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फूलपुर में जहरीली शराब से मौत के मामले में सात आरोपी भेजे गए जेल 

Sun, 22 Nov 2020 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
फूलपुर में जहरीली शराब से सात लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी सातों आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां रिमांड मंजूर होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया गया। इनमें महिला अनुज्ञापी भी शामिल रही। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना वाली रात ही मुकदमा दर्ज कर अमिलया की ठेकेदार संगीता देवी जायसवाल, उसके पति श्यामबाबू जायसवाल व सेल्समैन जगतजीत को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन ठेकेदार के भाई व तीन अन्य सेल्समैन भी गिरफ्तार किए गए। रात भर पूछताछ के बाद रविवार को सभी सातों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां पुलिस की ओर से दी गई रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। फूलपुर पुलिस ने महिला अनुज्ञापी समेत सभी आरोपियों को देर शाम नैनी जेल में दाखिल करा दिया। 

अन्य मददगारों पर भी कसेगा शिकंजा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में नामजद तीन समेत सातों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। लेकिन विवेचना जारी है। जिसमें आरोपियों के कई अन्य मददगारों के भी नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल विवेचना जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

कुर्क होगी संपत्ति, चिन्हीकरण शुरू

शासन के  आदेश के तहत मुख्य आरोपी श्यामबाबू जायसवाल की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके तहत उसकी संपत्तियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री की ओर से जहरीली शराब से मौत के प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीओ फूलपुर ने बताया कि आरोपी श्यामबाबू पर गैंगस्टर का मामला पहले से दर्ज है। ऐसे में उसके खिलाफ 14(1) के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उसकी संपत्तियों को चिह्नित कराया जा रहा है।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये जुर्माना देने की मांग

फूलपुर के अलग-अलग इलाकों में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में कांग्रेसियों ने रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपकर मृतक परिवार के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने और आबकारी की मांग की। प्रदर्शन में एनएसयूआई और किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। उधर, भारती भवन चौराहे पर कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने अलग से प्रदर्शन कर आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि प्रतापपुर के अमिलिया, आरवासी और अगहुआ में देसी दारू पीने के कारण कई परिवारों के लोग अनाथ हो गए। इसके लिए जिला प्रशासन के लोग जिम्मेदार है। पुलिस की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

ठेकेदार अधिकारियों से मिलकर सस्ती और जहरीली शराब बेचकर अवैध धन उगाही करते हैं। सरकार के खजाने में पैसा जा चुका है तो सरकार ही इसके लिए जिम्मेदार होती है। कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की बात कही। अनिल पांडेय, शिव मंडोरा शुक्ला, जितेश मिश्रा, अच्छा यादव, मनोज सिंह पटेल, एहतशाम अहमद, हरकेश शायरी, प्रिंस कुमार, प्रवीण, धनंजय कुशवाहा, भूपेंद्र यादव, शुभम, अमित पांडेय, सूरज शुक्ला, गंगेश पांडेय आदि मौजूद रहे। भारती भवन हुए प्रदर्शन में हसीब अहमद, शकील अहमद, रिंकू तिवारी, नुरूल कुरैशी, हिमांशु केसरवानी, सिराज अहमद, खुर्शीद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

मृतकों के परिजनों से मिले एमएलसी बासुदेव 

अमिलिया गांव में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद प्रयागराज-कौशाम्बी के सपा एमएलसी बासुदेव यादव रविवार को गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए मदद का आश्वासन दिया। एमएलसी बासुदेव यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जहरीली शराब से मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा तत्काल प्रभाव से देने और एक-एक सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इलाके में जहरीली शराब से मौत की यह पहली घटना नहीं है। इसके अभी कुछ दिन पहले सरायममरेज के खुर्रमशाहपुर गांव में भी जहरीली शराब से तीन मौतें हुई थी। लेकिन पुलिस प्रशासन फिर भी नहीं चेता और बड़ी घटना हो गई। इस मौके पर कुमार मंगल, सुजीत कुमार, अमृतलाल ओसवाल, मसूद अहमद, राजू गौतम, शैलेश कुमार, पूर्व प्रधान अशफाक अहमद आदि रहे। इसी प्रकार कांग्रेस नेता अधिवक्ता देवराज उपाध्याय एवं अशफाक अहमद ने भी गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। 

गांव में छाया मातम, नहीं थम रहीं सिसकियां 

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद गांव में जहां मातम छाया हुआ है। वहीं मृतकों के परिजनों की सिसकिया थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया गांव में सरकारी देशी शराब की दुकान से बिकने वाली जहरीली शराब पीने से कोतवाली क्षेत्र के खंसार, अमिलिया, अगरापट्टी, कोनार, मलियाकापूरा, अरवासी गांव के आठ लोगों की हुई मौत के बाद से ही इलाके में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस प्रशासन के लोग भी सकते में हैं। पूरा गांव छावनी में तब्दील है। जहरीली शराब से मृतक बसंतलाल पटेल, शम्भूनाथ मौर्य, राजबहादुर, रामप्यारे व राजेश गौंड परिवार के मुखिया थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें