फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी वरिष्ठ भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत

Mon, 22 Nov 2021 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

औद्योगिक थाना क्षेत्र के डेज मेडिकल तिराहे पर रविवार देर रात सड़क हादसे में वरिष्ठ भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों उन्हें इलाज के लिए रामबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता संवेदना जताने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए।

विज्ञापन


औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगरी गांव निवासी उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना रविवार को किसी शादी समारोह में शामिल होने शहर आए हुए थे। यहां से देर रात वह अपनी कार से गांव लौट रहे थे। डेज मेडिकल तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी है।

टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए रामबाग स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री के करीबी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें