फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चयन बोर्ड ने टीजीटी जीव विज्ञान और पीजीटी कला 2016 का अंतिम परिणाम जारी किया

Sat, 04 Dec 2021 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चयन बोर्ड के सचिव और परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर की ओर से जारी सूचना के अनुसार आरक्षित श्रेणी के ऐसे अभ्यर्थी जो मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में चयनित है उन्हें सामान्य श्रेणी की संस्था की अधिमानता का ऑनलाइन विकल्प प्रस्तुत करने के लिए 6 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शुक्रवार देर रात प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) जीव विज्ञान 2016 के 303 और प्रवक्ता (पीजीटी) कला 2016 के 33 पदों का परिणाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन

चयन बोर्ड के सचिव और परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर की ओर से जारी सूचना के अनुसार आरक्षित श्रेणी के ऐसे अभ्यर्थी जो मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में चयनित है उन्हें सामान्य श्रेणी की संस्था की अधिमानता का ऑनलाइन विकल्प प्रस्तुत करने के लिए 6 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2016 में इन पदों के लिए विज्ञापन निकाला था लेकिन बाद में इन विषयों की भर्ती को लेकर मामला कोर्ट में चला गया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने 31 जुलाई 2021 को टीजीटी जीवविज्ञान की लिखित परीक्षा कराई थी। साक्षात्कार 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कराया गया। वही पीजीटी कला का साक्षात्कार 21 और 22 सितंबर 2020 के बीच कराया गया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें