आगंतुक रजिस्टर चेक किया और फुटेज भी खंगाले। इसी दौरान गुरुद्वारे में पहुंचे संदिग्धों से मिलते-जुलते हुलिए वाले तीन लोग जार्जटाउन स्थित एक होटल में मिले। पूछताछ में उन्होंने गुरुद्वारे जाने की बात कबूल करते हुए यह भी बताया कि वह पुलिसकर्मी हैं। कहा कि वह बरेली में तैनात हैं और चुनाव ड्यूटी पर कौशाम्बी आए थे। वहां आमद कराने के बाद वह संगम स्नान के लिए प्रयागराज आ गए और रात ठहरने के लिए ही गुरुद्वारे में पहुंचे थे। होटल में उनके चार साथी पुलिसकर्मी भी मिले। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि सातों पुलिसकर्मियों के संबंध में बरेली एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
कार से पहुंचे थे होटल, सिपाही ने कराई थी उपलब्ध
पूछताछ में पुलिसकर्मियों ने बताया कि गुरुद्वारे में जगह नहीं मिलने पर वह चंद्रशेखर आजाद पार्क में पहुंच गए थे। कुछ देर वहीं रहने के बाद उन्होंने प्रयागराज के अपने एक साथी सिपाही से संपर्क कर कार मंगवाई। फिर नीले रंग की इसी कार से होटल पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि तीनों सिपाहियों तक पहुंचने में इस कार से भी जनपदीय पुलिस को मदद मिली। इस दौरान करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया गया। आईट्रिपलसी की भी इस मामले में अहम भूमिका रही।
कई अन्य पुलिसकर्मी भी मिले
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरेली के सात के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी होटल, ढाबों व लॉज में ठहरे मिले। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि इनकी चुनाव में कहां ड्यूटी थी और उन्हें कब आमद कराना था। अफसरों का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद अगर यह पाया जाता है कि उन्होंने भी चुनाव ड्यूटी संबंधी नियमों का उल्लंघन किया तो संबंधित जनपदों के प्रभारियों को उनकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।