शुक्रवार को दोनों युवकों की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक का कहना है कि हम दोनों लोगों को अधीक्षक की ओर से होम क्वारंटीन किए जाने पर घर के ही अलग एक कमरे में रहने की व्यवस्था की गई थी। शंकरगढ़ अधीक्षक ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों युवकों को गंगापार के कोटवा बनी हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
संक्रमित युवकों के भाई-बहन और मां को भेजा गया कालिंदीपुरम
दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद एसडीएम बारा कपारी गांव पहुंच गए। पॉजिटिव मिले युवक के घर में दो भाई दो बहन तथा मां हैं। तथा निखिल दो भाई-एक बहन व माता समेत करीब दो दर्जन लोग हैं। सभी को क्वारंटीन सेंटर कालिंदीपुरम भेजा गया है।