Prayagraj News: Arrested Allahabad University Prof. Mohammed Shahid
- फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के जमाती प्रोफेसर को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। प्रोफेसर को जेल भेजे जाने की पुलिस से अधिकृत सूचना मिलने के बाद इविवि प्रशासन ने यह कार्रवाई की। प्रोफेसर के निलंबन की सूचना जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेज दी गई है। प्रोफेसर के खिलाफ हुई यह कार्रवाई बाद में कार्य परिषद में भी रिपोर्ट की जाएगी।
मरकज में जाने की बात छिपाने वाले इविवि के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. मोहम्मद शाहिद के खिलाफ पुलिस ने मुदकमा दर्ज किया था। 21 अप्रैल को पुलिस ने प्रोफेसर को जेल भेज दिया लेकिन इविवि प्रशासन के पास प्रोफेसर को जेल भेजे जाने की कोई अधिकृत सूचना नहीं थी। इस मामले में इविवि के रजिस्ट्रार की ओर से शिवकुटी और शाहगंज थाने को पत्र भेजकर प्रोफेसर के खिलाफ हुई कार्रवाई की अधिकृत तौर पर जानकारी मांगी गई थी। साथ ही पूछा गया था कि प्रोफेसर के खिलाफ किन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर पुलिस ने इविवि प्रशासन को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया और प्रोफेसर को जेल भेजे जाने की अधिकृत तौर पर जानकारी दी।